फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आज आएंगी केंद्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष

आज आएंगी केंद्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष

Wed, 06 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगी केंद्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष
भदोही।
विज्ञापन

गोंडी पुनेम सेवा समिति और अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की संयुक्त बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में गुरुवार 7 सितंबर को केंद्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष तिरुमय अनुसुइया के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि वे दिन में 11 बजे वाराणसी से चलकर औराई पहुंचेंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद दोपहर 2.30 बजे ज्ञानपुर गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। बताया कि जिले में गोंड जाति को जनजाति सूची में शामिल करने के बारे में विचार विमर्श कर वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगी। बताया कि वे उचितपुर, गोहिलाव, चकौढा, सरबतखानी, कोइलरा, सरई, गोलखरा, बेरवांपहाड़पुर, कुरमैचा, पिलखुना, नथईपुर, गुआली, जदुपुर, झनौरा, बहुता, नेवादा आदि का दौरा करेंगी। बैठक में लोगों से औराई पहुंचने का आह्वान किया गया। रामदयाल गोंड, जयशंकर, हरिशंकर, ज्ञानेंद्र, रंगलाल गोंड, धर्माचार्य, रामजीत, बीरबहादुर, कमलेश गोंड, बच्चन, शिवनरायण गोंड, राधेश्याम गोंड, वंदना गोंड, मंजू, सुमन, रेखा, मधू गोंड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed