{"_id":"599741244f1c1b72658b4a15","slug":"161503084836-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निकल आडिट सेल ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निकल आडिट सेल ने की जांच
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर पालिका परिषद के कार्यकाल के दौरान एक दर्जन से अधिक सभासदों द्वारा करोड़ो रुपयों की लागत से 150 सड़कों के निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद टीएसी (टेक्निकल आडिट सेल) जांच चल रही है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल के आदेश पर टीएएस की टीम भदोही आई। इस दौरान कई साईटों पर जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। इस दौरान दो सड़कों और सीवर लाइन बिछाए जाने की जांच हो पाई।जांच कार्य में निवर्तमान सभासद मुखर हैं। उनका कहना है कि अनियमितताओं पर पर्दा नहीं डालने दिया जाएगा। आज जब टीएसी टीम के सदस्य भदोही पहुंचे तो इसकी भनक लगते ही आधा दर्जन सभासद मौके पर पहुंच गए।
टीएसी की टीम दिन भर में केवल दो मार्गों और एक सीवर निर्माण की ही जांच कर पाई। इस दौरान मर्यादपट्टी स्थित सीवर लाइन की खोदाई करके जांच कर लौट गई।
टीम के सदस्यों ने जांच का खुलासा करने से इंकार किया। कहा कि कुल डेढ़ सौ से अधिक सड़कों और निर्माण कार्यों की जांच की जानी है। अभी से कुछ कह देना ठीक नही है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि सभी सड़कों की जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर सभासद गण लगे रहे और बीच बीच में जांच में हस्तक्षेप करते रहे। इसमे हसनैन अंसारी, रवींद्र मौर्य, सफीक राइन, बबलू अंसारी, अमजद सोमारू, शिवशंकर सरोज आदि साथ साथ थे।