{"_id":"595fe7934f1c1ba97c8b4590","slug":"161499457427-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी का आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी का आदेश बेअसर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव में पुराने रास्ते पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीओ के आदेश के बाद भी रास्ते पर से अतिक्रमण नहीं हटने के बाद तनाव की स्थिति बनती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक महत्व के रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने पटिया और चारामशीन आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामन करना पड़ता है। इस बाबत माताशंकर दुबे और रमाशंकर दुबे ने पुलिस कप्तान से शिकायत की थी। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश सीओ ज्ञानपुर को दिया था। सीओ रामकरण ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, लेकिन इसके बाद भी रास्ता खाली नहीं हुआ। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के जयशंकर दुबे, सुभाषचंद्र दुबे, लालधर दुबे, देवीशंकर आदि ने कहा कि यह रास्ता बेहद पुराना है। इस पर कई पीढ़ियों से आवागमन होता रहा है। रास्ता खाली कराने के लिए थाने का चक्कर काट रहे ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उधर सीओ रामकरण ने कहा कि अगर पुराना रास्ता है तो उसे जरूर खाली करवाया जाएगा।