फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1600 inspectors deployed in PET examination at 25 centers, 20 thousand candidates will be included

25 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा में 1600 निरीक्षक तैनात, 20 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
1600 inspectors deployed in PET examination at 25 centers, 20 thousand candidates will be included
पीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित सभागार में प्रधानाचार्यो के साथ बैठक की। डीएम में कहा कि परीक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निर्देश दिया कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दिन साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखते हुए परीक्षार्थियों की जांच कराने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दें। आगामी 24 अगस्त को जिले के कुल 25 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 20 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलमुक्त परीक्षा और महामारी के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए 1600 निरीक्षकों की तैनाती हो चुकी है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरे चरण की अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। बैठक में परीक्षा प्रभारी कामिनी वर्मा, एसडीएम, योगेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed