{"_id":"60684ff08ebc3ee61f059772","slug":"16-infected-including-a-prison-worker-and-two-brothers-found-bhadohi-news-vns5830858115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जेल कर्मी और दो भाइयों समेत 16 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जेल कर्मी और दो भाइयों समेत 16 संक्रमित मिले
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों ने कालीन नगरी के लोगों के माथे पर सिकन ला दी है। शनिवार को दो भाइयों समेत 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन दिनों में 37 संक्रमित मिल चुके हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
वर्ष 2020 में चीन शुरू हुआ कोरोना वायरस विश्व में जमकर तबाही मचाई। भारत भी उससे अछूता नहीं रहा। वायरस के कारण मार्च से जून तक देश लॉकडाउन रहा, हालांकि नवंबर 2020 के बाद संक्रमण की स्थिति थमी और फरवरी 2021 तक इक्का-दुक्का ही संक्रमित मिले। कभी कभार तो चार से पांच दिन तक कोई मरीज नहीं मिलता। मार्च के दूसरे पखवारे में स्थिति बदली और एक, दो की संख्या के साथ मरीज बढ़ते गए। आलम यह है कि तीन दिनों में 37 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को एक जेलकर्मी समेत 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसमें एक मरीज प्रयागराज जिले का शामिल है। शनिवार को मिले संक्रमितों में जगतपुर गोपीगंज में युवक, भदोही में तीन युवक, अधेड़, लक्षमणिया में युवक, सुरियावां के महुआपुर में किशोर, कड़ोर में अधेड़, मोढ़ में अधेड़ महिला, सुजातपुर में युवक, सारीपुर में युवक, सीतामढ़ी में दो युवक, लीलाधरपुर में युवक शामिल रहे। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। सरकारी दफ्तर से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। यही हाल रहा तो आने वाले समय में संक्रमितों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 2297 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 2198 स्वस्थ हो चुके हैं। 16 नए संक्रमित मिलने से जिले में अब 55 एक्टिव केस हैं।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।