फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 employees found absent in DM's surprise inspection

डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 16 कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
16 employees found absent in DM's surprise inspection
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को भदोही तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने समस्त पटल का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो 16 कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। अनुपस्थित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

डीएम सुबह 10 बजे तहसील के औचक निरीक्षण में पहुंचे। वहां तहसील प्रांगण में बड़ी बड़ी घास देखकर नाराज हो गए। साफ सफाई की सफाई खराब व्यवस्था से नाखुश दिखे। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से अपनी नाराजगी जताई। कहा कोरोना काल में साफ सफाई अतिमहत्वपूर्ण है। इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित पाए गए अनिल कुमार, आशा देवी, शिवभोला, अशोक कुमार, शंकर लाल, शिवमोहन, संतलाल, संदीप कुमार कनिष्ठ सहायक, अरविंद कुमार, श्यामलाल, कमलाशंकर, प्यारेलाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, लवकुश, राजकुमार, अशोक दूबे, वेदप्रकाश आदि लोगों का एसडीएम से जवाब तलब किया। कहा कि सभी 16 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जवाब देंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी समय को लेकर चेताया और कहा कि प्रत्येक दिवस सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। अब नियमित रूप से उपस्थिति की जांच की जाएगी। अनुपस्थिति में वेतन व मानदेय तो रुकेगा ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed