फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   428 बकाएदारों की कटेगी आरसी

428 बकाएदारों की कटेगी आरसी

Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
428 बकाएदारों की कटेगी आरसी
ज्ञानपुर। बिजली विभाग का लाखों रुपये दबा कर बैठे 428 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी काटने की तैयारी शुरू हो गई है। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बकाया न जमा करने पर विभाग की ओर से सभी को आरसी भेजी जाएगी। जिसकी वसूली राजस्व विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

मखमली कालीनों के लिए विश्वविख्यात कालीन नगरी भदोही में ज्ञानपुर और भदोही प्रखंड से बिजली का बिल जमा होता है। दोनो प्रखंडों से करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए घर-घर मीटर भी लगा दिया गया लेकिन पूर्व में चले आ रहे बकाया भुगतान न होने से वह लगातार बढ़ता जा रहा है। कामर्शियल और घरेलू सभी उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ो रुपये बकाया है। इसमें 10 हजार से अधिक का बकाया रखने वाले करीब 200 से अधिक उपभोक्ताओं पर ही दो करोड़ बकाया है। हालांकि तमाम ऐसे बकाए भी इसमें शामिल हैं, जिसे लेकर विभाग और उपभोक्ताओं में विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसमें एक घर में दोहरा कनेक्शन भी शामिल हैं। इसके अलावा तमाम बिल के ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिसमें विभागीय तौर पर कनेक्शन होना तो दिखा दिया गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही हैं। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि 10 हजार से अधिक के बकाएदारों की आरसी तैयार की जा रही है। अब तक 428 बकाएदारों की आरसी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed