{"_id":"5d02991abdec226df07e9caa","slug":"156045134417-bhadohi-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल से पार नहीं कर सकते गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल से पार नहीं कर सकते गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर से मिर्जापुर जिले को जोड़ने वाला रामपुर पीपा पुल को हटा दिया गया है। इससे पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। 16 जून से पूरी तरह आवागमन ठप हो जाएगा। शासन की ओर से गंगा पार करने के लिए नि:शुल्क स्टीमर सेवा दी जाएगी।
बारिश के मौसम को देखते हुए गत दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से गंगा दशहरा पर रामपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके मद्देनजर पीपा पुल में लगे चकरप्लेट हटाने और पीपा को खोलने का कार्य शुरू हो गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दल और बाइक सवार 15 जून तक पुल से आवागमन कर सकते हैं। जानकारी के अभाव में आने वाले राहगीरों को वापस लौटा दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के निर्देशानुसार 16 जून से पीपा पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया जाएगा। लोगों को गंगा पार करने के लिए स्टीमर और नाव का सहारा लेना पड़ेगा। मेठ रामदुलार ने बताया कि सरकार की ओर से गंगा घाट को पार करने के लिए समयानुसार नि:शुल्क स्टीमर की सेवा दी जाएगी।