{"_id":"5d029907bdec226de040ba06","slug":"15604513241-bhadohi-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर आज, ब्लड बैंक पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर आज, ब्लड बैंक पहुंचें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर शुक्रवार को जिला अस्पताल में होगा। इसमें 18 से 65 वर्ष तक की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बन सकता है। तो आइए और रक्तदान कर किसी की जान बचाने के महान कार्य का हिस्सा बनिए।
विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह नौ बजे होगा। अपने सामाजिक सरोकारों के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल के चलते रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है। तमाम सम्मानित रक्तदाता सुबह नौ बजे शिविर में पहुंचेंगे। शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डोनर कार्ड भी देता है, जिसका लाभ भविष्य में लिया जा सकता है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे महान दान है। इससे कोई कमजोरी नहीं आती। मानव शरीर 24 घंटे के अंदर रक्त की भरपाई कर लेता है। रक्तदान को लेकर लोगों में तमाम तरह की भ्रांतियां हैं, जिनसे बाहर निकलना होगा। अलबत्ता स्वास्थ्य के लिहाज से रक्तदान फायदेमंद है। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन से चार महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस लिए रक्तदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए।