{"_id":"5d01479dbdec22070264d5b7","slug":"15603649488-bhadohi-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम निषेध जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम निषेध जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बालश्रम एक कलंक है। इसे समाज से दूर किए बिना बच्चों को उनका बुनियादी हक दिलाना संभव नहीं। हर बच्चे तक उसका हक पहुंचाना हम नागरिकों का नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए बालश्रम शून्य माहौल तैयार करने के अलावा उन्हें और उनके माता पिता को जागरूक करना होगा। ये बातें विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बुधवार को गुडवीव इंडिया संस्था आयोजित रैली के दौरान वक्ताओं ने कही। ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया।
संस्था के कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। विनयकांत ने विकृत होते समाज और बच्चों के विरुद्ध बढ़ते अपराध पर चर्चा की। रैली जाहिदपुर हरिजन बस्ती से आरंभ होकर नट बस्ती, मुस्लिम बस्ती होते हुए अन्य गांवों में घूम कर लौटी, जहां सभा की गई। रैली में बच्चों के हाथ में बालश्रम के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थीं। उन्होंने नारे भी लगाए। ग्राम प्रधान रामजी यादव, गोविंद कुमार, सुशीला देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अच्छेलाल, अजरा खातून आदि थ्रे। उधर ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क की पार्टनर संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सदस्यों ने बुधवार को नगर के स्टेशन रोड, लेबर मंडी, तहसील, ब्लाक जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों को बाल श्रम कानून और संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विरेंद्र वनवासी, तारा देवी, मुनीब, उमाशंकर, कर्मबली, जय कुमार आदि रहे।