{"_id":"5d0146adbdec22070a1ab80b","slug":"156036470710-bhadohi-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर में ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर में ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर छतमी में एक ढाबे के समीप ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। मिर्जापुर रोड पर हुई एक अन्य घटना में बाइक सवार युवक पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतमी गांव में एक ढाबे के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से सवारी भरी ऑटो से ट्रक की टक्कर हो गई। असंतुलित ऑटो पलटने से करीब आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में फंसे लोगों को निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक करना चाहा, लेकिन लापरवाही के चलते ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया। इससे ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे सवारियों को निकाल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। ऑटो में सवार कोईरौना क्षेत्र बेरवा गांव निवासी रामचरित्र पांडेय (45), कोईरौना बाजार निवासी सलीम (60), रायपुर गांव निवासी लालजी (42), थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर मिश्र (62) और हंडिया थाना क्षेत्र के जितेंद्र (12), बिल्सी गांव निवासी मंदासी (60) घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बुधवार को बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ककराही गांव निवासी डब्बू कौशल (19) किसी काम से बाजार गया था। वापस लौटते समय पिकअप की चपेट में आ गया। ज्ञानपुर क्षेत्र के घरांव में ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर बुधवार को सुबह बाइक की टक्कर से खावावीरा गांव निवासी कड़ेदीन पटेल (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कड़ेदीन घरांव स्थित कृषि विभाग में किसी काम से गए थे।