फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पेयजल की समस्या के लिए बना कंट्रोल रूम

पेयजल की समस्या के लिए बना कंट्रोल रूम

Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की समस्या के लिए बना कंट्रोल रूम
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पेयजल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी कंट्रोल रूम को देकर समस्या का समाधान शीघ्र कराया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में पीने के पानी को लेकर जिले के कई इलाकों में समस्याएं गंभीर हो गईं हैं। हैंडपंप खराब होने और कुएं-तालाब के सूख जाने से जनसामान्य से लेकर पशु पक्षियों तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विकास भवन ने गंभीरता दिखाते हुए डीपीआरओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है ताकि पेयजल से जुड़ी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जा सके। मुख्य विकास विकास अधिकारी मनोज कुमार राय ने ग्रामीण पेयजल योजना अंतर्गत पेयजल समस्या समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी और कंट्रोल रूम प्रभारी सभाजीत को इसकी जिम्मेदारी दी है। विकास भवन के प्रथम तल पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 9935540530 और डीपीआरओ के मोबाइल नंबर 9452333848 पर पेयजल से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया जा सकता है। सीडीओ ने कंट्रोल रूम प्रभारी को ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली पेयजल से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कर तत्काल उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed