फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आचार संहिता खत्म होने पर विकास पकड़ेगी रफ्तार

आचार संहिता खत्म होने पर विकास पकड़ेगी रफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता खत्म होने पर विकास पकड़ेगी रफ्तार
ज्ञानपुर। चुनावी आचार संहिता लागू होने से नए स्वीकृत विकास कार्य ठप पड़ गए थे। भदोही जिले में तकरीबन सौ करोड़ की स्वीकृत परियोजनाओं का काम थम गया था। चुनाव के बाद उन पर फिर काम शुरू हुआ है। स्वीकृत सड़कों का टेंडर समेत अन्य कार्य शुरू हो गया तो पीएम आवास के नए लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जा रही है। हालांकि पहले से जारी विकास कार्य पूर्ववत चल रहे थे। उन पर चुनाव का असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आचार संहिता के हट जाने के बाद अब जिले में करोड़ों के विकास कार्य फिर से शुरू हो गए। आचार संहिता लगने से चंद दिन पूर्व कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास तो हुए पर टेंडर आदि का कार्य न होने से काम ठप ही पड़ गया था। चुनाव ड्यूटी के चलते भी काफी स्तर पर काम प्रभावित रहा। 23 मई को मतगणना के बाद ही आचार संहिता समाप्त हो गई। उसके बाद सभी विभागों में चहल-पहल तेज हो गई। सांसद, विधायक, पूर्वांचल विकास निधि संग लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, आरईएस की स्वीकृत करीब 60 करोड़ की सड़कों के बनाने की कवायद भी शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग के एई एसबी राव ने कहा कि छोटे और बड़े संपर्क मार्गों का शिलान्यास आचार संहिता लगने से पूर्व हुए थे, लेकिन चुनाव ड्यूटी से काम आगे नहीं बढ़ सका। आचार संहिता खत्म होने के बाद सभी कार्यों को कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारिश से पूर्व सड़कों को पूरा करा लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगरीय इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आठ हजार 436 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त नहीं भेजी जा सकी थी। आचार संहिता खत्म होने पर लाभार्थियों के खाते में 50-50 हजार की दर से 41 करोड़ की पहली किस्त भेजी जा रही है। परियोजना अधिकारी शैलेंद्र भूषण ने कहा कि पहली किस्त की रकम भेजी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा चला जाएगा। इसी तरह पूर्व की 200 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं रुकी नहीं, लेकिन चुनाव के चलते कामकाज कच्छप गति से हो रहा था। आचार संहिता खत्म होने पर वह कार्य भी अब रफ्तार पकड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed