{"_id":"5cf56826bdec220783609b07","slug":"155958685117-bhadohi-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार को खोला पिटारा, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार को खोला पिटारा, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बढ़ती बेरोजगारी की खाई को पाटने के लिए जिले में सरकार की ओर से स्वरोजगार के लिए पिटारा खोल दिया गया है। तीन अलग-अलग योजनाओं से 141 कुटीर उद्योग स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उद्योग स्थापित करने वाले अभ्यर्थियों को 25 फीसदी मार्जिन मनी जमा कराकर ऋण मुहैया कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के चयन के लिए जिला उद्योग विभाग की ओर से 30 जून तक आवेदन मांगा गया है।
प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना के लिए कालीन से जुड़े कार्य करने के लिए 40 लोगों का चयन किया जाएगा। 25 लाख तक की परियोजना लागत में 25 प्रतिशत यानि 6.25 लाख मार्जिन मनी जमा की जाएगी, जबकि 50 लाख तक की परियोजना में 20 प्रतिशत मार्जिन मनी और डेढ़ करोड़ की परियोजना में 10 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करनी होगी। इसके लिए उपायुक्त उद्योग कार्यालय पर 30 जून तक आवेदन जमा किया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में 26 कुटीर उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि योजना में अधिकतम 25 लाख तक का ऋण बैंकों से दिया जाएगा। योजना में सामान्य वर्ग को शहरी क्षेत्र में 15 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान मिलेगा। ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग के शहरी अभ्यर्थी को 25 प्रतिशत और ग्रामीण अभ्यर्थी को 35 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसका आवेदन विभागीय कार्यालय पर जमा किया जा रहा है। इसी तरह शिक्षित बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 75 लोगों को रोजगार सृजन का लक्ष्य दिया गया है। योजना में 25 लाख, जबकि उद्योग के विस्तार के लिए 10 लाख का ऋण बैंकों से मिलेगा। परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। दो वर्ष तक उद्योग सफल ढंग से संचालित होने पर उसे अनुदान में बदल दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 फीसदी, जबकि अन्य को पांच फीसदी अंशदान जमा करना होगा। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन अधिकारी हरेंद्र प्रताप ने कहा कि जो भी योजनाओं का लाभ पूर्व में पा चुके हैं, वे इसके पात्र नहीं होंगे।