{"_id":"5cf5664dbdec22071035930b","slug":"15595863784-bhadohi-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे लगा जाम में जकड़ा रहा जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे लगा जाम में जकड़ा रहा जिला मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर में सोमवार को भीषण जाम लग गया। प्रोफेसर कॉलोनी से लेकर दुर्गागंज तिराहे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। तकरीबन दो घंटे तक जाम से भीषण धूप और उमस में लोग झेल गए। जाम को हटाने में पुलिस को पसीना छूट गया। यातायात और कोतवाली पुलिस की कड़ी मेहनत से जाम खत्म हो सका।
जाम की समस्या भदोही जिले के लिए नासूर बन गई है। भदोही नगर और हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से जूझ रहे लोगों को अमूमन खाली रहने वाले ज्ञानपुर नगर में भी सोमवार को जाम की दुश्वारियों को झेलना पड़ गया। सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर करीब एक बजे तक ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर जिला पंचायत से केएनपीजी कॉलेज के आगे प्रोफेसर कॉलोनी रोड तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर और राजा पार्क के पास वाहनों के आड़े-तिरछे होने से जाम विकट होता गया। पहले तो काफी देर तक पुलिस का कुछ अता-पता नहीं था, लेकिन बाद में खबर मिलने के बाद यातायात और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्गागंज त्रिमुहानी से लेकर केएनपीजी के समीप तक कई पुलिसकर्मी लग कर वाहनों को आगे बढ़ाए। पुलिस ने डंडे फटकारना शुरू किया। हालांकि इसके बाद भी पुलिस को जाम हटाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। जाम का असर मुख्यालय रोड के अलावा कोतवाली-लालानगर रोड पर भी दिखा। चिलचिलाती धूप के बीच घंटों वाहन पों-पों करते रहे। इससे लोग झेल गए। सुबह शुरू हुए जाम का असर नगर में पूरे दिन देखने को मिला। पुलिस की कड़ी मशक्कत से विकट जाम समाप्त हुआ, लेकिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा और लोग बेहाल होते रहे। ज्ञानपुर- भदोही मार्ग पर राजा पार्क, हरिहरनाथ मंदिर, दीवानी न्यायालय परिसर के आसपास मार्ग के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लगता है।