फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बीएसएनएल समेत 93 निजी व सरकारी संस्थानों की बिजली कटी

बीएसएनएल समेत 93 निजी व सरकारी संस्थानों की बिजली कटी

Sat, 01 Jun 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल समेत 93 निजी व सरकारी संस्थानों की बिजली कटी
भदोही। 21 मई से 27 मई के बीच चलाए गए अभियान के तहत विद्युत विभाग ने 10केवी से ऊपर के 93 बड़े बकाएदारों की बिजली काट दी। इससे खलबली मच गई है। विभागीय कार्रवाई की जद में बीएसएनएल नईबाजार उपकेंद्र के अलावा स्टेशन रोड स्थित कई बैंक एवं निजी संस्थान आए हैं। विभाग ने अल्टीमेटम दिया है कि भुगतान के बगैर बिजली चालू नहीं की जाएगी और यदि अवैध बिजली का इस्तेमाल करते मिले तो कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग बकाया वसूली को लेकर सख्त है। छोटे बकाएदारों के खिलाफ अभियान आम तौर पर चलता ही रहता है, लेकिन 21 मई से प्रारंभ सप्ताह में 10 केवी से ऊपर के कनेक्शन धारकों की जांच कर बकाया वसूलने के निर्देश शासन ने दिए थे। अभियान के खात्मे पर एसडीओ टाउन गोविंद प्रसाद ने बताया कि जिन 93 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई है, उन पर कुल मिला कर 50 लाख रुपये से अधिक बकाया था। बार-बार अल्टीमेटम अनसुना किए जाने के बाद उनकी बिजली काट दी गई। उनसे यह अपेक्षा की गई है कि शीघ्र भुगतान कर दें। एसडीओ ने बताया कि बीएसएनएल नईबाजार उपकेंद्र पर एक लाख रुपये बकाया था। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित दो बैकों की भी बिजली गुल की गई है। बिजली काटे जाने से नईबाजार के बीएसएनल उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने मोबाइलों से नेटवर्क गायब होने की शिकायत की है।
विज्ञापन

उधर बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को फिर से अभियान शुरू कर दिया। इस क्रम में औराई रोड और ज्ञानपुर रोड के 85 कनेक्शनों की जांच कर 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने बताया कि 12 ने बकाया जमा कर दिया। इस दौरान 12 लाख रुपये की वसूली हुई। अभियान में एसडीओ सुरियावां अनिल कुमार, जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, आरबी भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed