फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उतराखंड से चार गोल्ड मेडल लेकर लौटे शिक्षक

उतराखंड से चार गोल्ड मेडल लेकर लौटे शिक्षक

Thu, 30 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड से चार गोल्ड मेडल लेकर लौटे शिक्षक
ज्ञानपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बेसिक शिक्षा अध्यापकों की प्रतियोगिता में जिले के शिक्षकों ने परचम फहराया। बैडमिंटन, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मेडल जीतने की खबर मिलते ही सहयोगियों एवं विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन और विभाग की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून में मंगलवार और बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और मणिपुर के 500 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़की के शिक्षक एवं जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार उपाध्याय ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल, डीघ के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सूर्यकांत मौर्य ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड, बैडमिंटन स्पर्धा के सिंगल इवेंट में चंद्रकांत पटवा, जबकि डबल इवेंट में चंद्रकांत पटवा और राकेश कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। चार गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलने पर जिले के शिक्षक संघ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षक पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में अपना लोहा मनवाते हैं। बीएसए ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों को कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed