{"_id":"5ceaddc8bdec2206fe061b81","slug":"15588961212220-bhadohi-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराइ में स्थापित होगा 220केवी का उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराइ में स्थापित होगा 220केवी का उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और भी सुदृढ़ बनाने के लिए औराई विधानसभा में 220 केवी का उपकेंद्र स्थापित होगा। बिजली विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग गई है। बजट आने पर जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए बनपुरवा और खेमईपुर में जमीन चिन्हित की जा चुकी है।
जिले में बिजली आपूर्ति के लिए पहले से ही करीब 25 सब स्टेशन और 90 से अधिक फीडर स्थापित है लेकिन डेढ़ से दो दशक पूर्व बने सब स्टेशन और फीडर जर्जर हो चुके हैं। बिजली विभाग की ओर से कई उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई लेकिन अब भी कई उपकेंद्र है जो जर्जर हालत में हैं। जिससे तकनीकी खामियों के चलते आए दिन बिजली कटौती से दो-चार होना पड़ता है। औराई विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग की ओर से उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उपकेंद्र स्थापना की हरी झंडी दे दी है। जिससे आने वाले समय में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। बिजली विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो गत तीन से चार वर्ष में करीब दो हजार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए जबकि नौ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि औराई के बनपुरवा और खेमईपुर में 220 केवी के उपकेंद्र का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है, जिससे बिजली कटौती नाममात्र की होती है। उपकेंद्र की स्थापना संग अन्य खामियां दुरुस्त होने पर 24-24 घंटे बिजली गांवों में मिलनी शुरू हो जाएगी।