फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जाम लगा लंबा

जाम लगा लंबा

Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जाम लगा लंबा
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को भीषण जाम लगा। औराई से लेकर महाराजगंज तक तकरीबन पांच किमी वाहनों की कतार लग गई। गोपीगंज नगर और लालानगर टोल प्लाजा पूरे दिन जाम से जकड़े रहे। रुक-रुक कर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

जिले में जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। भदोही नगर से लगायत वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग तक पर जाम आए दिन की समस्या बन गई है। शनिवार को सुबह नौ बजे से ही हाईवे पर जाम के हालात बनने लगे। गोपीगंज में पड़ाव से लेकर झिलिया पुल तिराहे और लालानगर टोल प्लाजा पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। मिर्जापुर तिराहे से मुड़ने वाले वाहनों के कारण जाम बढ़ता गया। दोपहर 12 बजे के आसपास औराई से लेकर महाराजगंज तक हाईवे भीषण जाम में जकड़ गया। तकरीबन पांच किलोमीटर की इस दूरी में छोटे से लेकर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान बाइक सवार जैसे-तैसे निकलते रहे, लेकिन अन्य वाहनों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं थीं। प्रचंड धूप में दो घंटे से अधिक समय तक लोग झेलते रहे, लेकिन पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। सिक्सलेन निर्माण कार्य के दौरान यातायात का समुचित समायोजन न किए जाने के कारण हाईवे पर जाम की समस्या गहराती जा रही है। एनएचएआई ने निर्माण कार्य के दौरान दोनों तरफ 14-14 मीटर के रोड देने का दावा करता है, लेकिन बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के चलते ये सर्विस लेन बेहद संकरी हो गईं हैं। गोपीगंज में ओवरब्रिज निर्माण की खातिर सर्विस लेन को खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे वाहन रोड के नहीं निकल पाते और जाम की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे हालात हाईवे पर कई जगह देखे जा सकते हैं। बैरिकेडिंग के बाद बची जगह कम होने के कारण अक्सर वाहन फंस जाते हैं। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed