{"_id":"5ce98f1ebdec22070f67fffd","slug":"15588104486-bhadohi-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूफीबाबा का सालाना उर्स मुबारक आज,तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूफीबाबा का सालाना उर्स मुबारक आज,तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। ऊंज थानाक्षेत्र के गोधना-सूफीनगर स्थित दरगाह पर सूफीबाबा अमानुल्लाह शाह जबलपुरी रहमतुल्लाह अलैह का 41वां सालाना उर्स मुबारक 26 मई को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उर्स का आगाज दोपहर दो बजे गागर-चादर जुलूस निकाल कर होगा। शनिवार को सुरक्षा की दृष्टि से ऊंज पुलिस ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया।
मुजावर मुख्तार अली ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सूफीबाबा का सालाना उर्स रविवार को मनाया जाएगा। दरगाह शरीफ का भव्य सजावट, मेला क्षेत्र में मनोरंजन समेत खान-पान आदि की दुकानों की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा को लेकर कमेटी पूर्व संध्या तक तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। प्रति वर्ष जायरीनों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए उनके ठहरने व लंगर आदि भी व्यवस्थाएं की गई हैं। रात में शानदार कौव्वाली का भी आयोजन है। जहां शिरकत कर प्रख्यात कौव्वाल सूफीपिया की शान में कसीदें पढ़ेंगे। शनिवार की सुबह पुलिस ने मेला क्षेत्र का जायजा लेकर मनचलों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी।