{"_id":"5ce98c64bdec22076019ec69","slug":"15588097506-bhadohi-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को होगी। इस साल परीक्षा में जिले के 5808 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जो नौ केंद्रों पर इम्तिहान देंगे। इन केंद्रों को एक जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी नामित कर दिया गया है, जो दोनों पालियों में पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर भ्रमण करेंगे। शनिवार शाम को केंद्रों पर डेस्क स्लिप आदि चिपकाई गई।
पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में पांच हजार 808 परीक्षार्थी बैठेंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह नौ से 12 एवं दूसरी पाली में दिन में ढाई से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा होगी। पहली पाली में सात तो दूसरी पाली में दो केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी केंद्रों के लिए एक-एक सेक्टर और एक जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। पहली पाली में भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो केंद्र, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और राम सजीवन इंटर कॉलेज खमरिया में परीक्षा होगी। इसमें कुल चार हजार 408 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि दूसरी पाली में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो ब्लॉक और जीआईसी में परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कुल 1408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने एकमात्र जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा को बनाया है, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ग्रामोद्योग अधिकारी, डीपीआरओ समेत 12 अफसरों को शामिल किया गया है।