फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गर्मी में बढ़ी दूध की किल्लत, दाम में उछाल

गर्मी में बढ़ी दूध की किल्लत, दाम में उछाल

Sat, 25 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में बढ़ी दूध की किल्लत, दाम में उछाल
ज्ञानपुर/ऊंज। भीषण गर्मी ने आम लोगों के साथ-साथ दुधारू पशुओं को भी प्रभावित किया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में दूध की किल्लत बढ़ने लगी है। जिले में करीब 25 से 35 फीसदी तक दुग्ध उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। इससे दूध का बाजार उबलने लगा है। दूध की आमद कम होने के कारण भाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दूध 46 से 48 रुपये लीटर तक बिका। अमूल का दाम बढ़ने के कारण दूधिए भी भाव को चढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

17 लाख की आबादी वाले जिले में हर रोज करीब चार लाख 50 हजार लीटर दूध की जरूरत होती है। इसके मुकाबले बारिश और ठंड के सीजन में करीब 4.20 लाख लीटर दूध की आवक होती है। जरूरत और आवक के बीच मामूली अंतर होने से उसकी जरूरत निजी दुकानों से खरीद कर ली जाती है, लेकिन भीषण गर्मी शुरू होते ही पशुओं का दुग्ध उत्पादन काफी कम हो गया है। 25 से 35 फीसदी तक दूध उत्पादन में गिरावट हो चुकी है। इससे 4.20 लाख के बजाए 3.20 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो पा रहा है। एक लाख 30 हजार लीटर की भरपाई करने के लिए मिलावट का कारोबार भी तेजी से चल रहा है। रसायन मिला कर तैयार होने वाले दूध से लोगों को बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में कुल तीन लाख 54 हजार 497 गाय और भैंसें हैं। इनमें गाय दो लाख नौ हजार जबकि भैंस एक लाख 44 हजार हैं। इसमें 50 हजार गाय और 70 हजार भैंस दूध दे रही है। अंतर एक लाख से अधिक होने से दूध की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। तमाम पशु पालक इस कमी का फायदा भी उठा रहे हैं। दूध के दाम पिछले चार से पांच रुपये तक बढ़ गए हैं। पहले जहां दूध 40-45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, वहीं अब यह कीमत 46-50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। पशुपालक भोले उपाध्याय और अनुज कुमार का कहना है कि दुग्ध उत्पादन में कमी आई है, जबकि पशु पालन का खर्चा उतना ही है। ऐसे में दूध के दाम बढ़ाना मजबूरी है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी हो जाती है। इसके अभाव में पशुओं में दुग्ध उत्पादन घट जाता है। वहीं शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में पशुओं की ऊर्जा नष्ट होती है, जिसका असर भी दुग्ध उत्पादन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed