फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतगणना की तैयारी पूरी, कल आएंगे नतीजे

मतगणना की तैयारी पूरी, कल आएंगे नतीजे

Wed, 22 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी पूरी, कल आएंगे नतीजे
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। 23 मई को सुबह आठ बजे के बाद से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। जिले की तीनों विधानसभाओं में वोटों की गिनती के लिए 57 टेबल सज कर तैयार हो गए है। 42 टेबल ईवीएम जबकि 15 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगे हैं। हर टेबल पर सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक, गणना सहायक संग एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी लगाया गया है।
विज्ञापन

भदोही संसदीय सीट की तीन विधानसभा ज्ञानपुर, भदोही और औराई की मतगणना कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना स्थल पर होगी जबकि प्रतापपुर और हंडिया की गिनती प्रयागराज जिले में होगी। 12 मई को मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरा मिलिट्री फोर्स संभाल रही है। मतगणना के मद्देनजर जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। निर्वाचन विभाग की माने तो मतगणना के लिए 228 कार्मिक लगाए गए हैं। 23 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्ट बैलेट की गिनती होगी। उसके पश्चात ईवीएम से गिनती शुरू की जाएगी। प्रत्येक विस के पांच-पांच बूथों के वीवीपैट के पर्चियों की भी गिनती होनी है। ऐसे बूथों का चयन मतगणना स्थल पर लाटरी के माध्यम से होगा। वीवीपैट के पर्चियों की गिनती होने इस बार परिणाम घोषित होने में समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर काउंटिंग की तिथि नजदीक आने से प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी मतगणना कर्मचारी 23 मई को सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। मोबाइल, तंबाकू समेत कोई भी ज्वलनशील पदार्थ वर्जित रहेगा।
विज्ञापन



ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस समेत प्रशासनिक अफसरों की टीम ने मंगलवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञानपुर। 23 मई को कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। पुलिस की ओर से कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से ही बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह परिसर में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। तीनों क्षेत्राधिकारी संग सभी नौ थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक मौजूद रहेंगे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पीएसी, पैरामिलीट्री फोर्स के अलावा कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे।




ज्ञानपुर। 23 मई को मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। एजेंट और कार्मिकों को दिक्कत न हो इसके लिए अलग-अलग गेट का निर्धारण किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि कलेक्ट्रेट के गेट संख्या दो से मतगणना एजेंट जबकि गेट तीन से मतगणना कार्मिक जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मतगणना के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंट मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। मतगणना स्थल के लिए पास बनवाने को लेकर दिन भर भागदौड़ करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed