{"_id":"5ce2f302bdec22072448835f","slug":"155837727112-bhadohi-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फटी, दो दिन ठप रहेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटी, दो दिन ठप रहेगी सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर के बाबा कबूतर नाथ स्थित ट्यूबवेल नंबर तीन की पाइप लाइन लस्सर पुलिया के पास सोमवार को फट गई। जिससे दो दिनों तक अंजही मोहाल समेत अन्य मोहाल में पेयजल सप्लाई बंद रहेगी, हालांकि पालिका का दावा है कि 24 घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
गोपीगंज नगर के 25 वार्डों में पेयजल सप्लाई के लिए ट्यूबवेल स्थापित किया गया है। दशकों पूर्व स्थापित ट्यूबवेल की पाइपलाइन कई स्थान से जर्जर हो चुकी हैं। राजमार्ग पर सिक्सलेन के काम करते समय सोमवार शाम को लस्सर पुलिया के पास पाइपलाइन फट गई। जिससे आसपास काफी पानी बह गया। ट्यूबवेल बंद करने के बाद पानी की आपूर्ति बंद हुई। माना जा रहा है कि दो दिनों तक अंजही मोहाल समेत आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। उक्त मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती ने बताया कि पाइपलाइन को दुरुस्त करवानेे का कार्य तेजी से चालू करवा दिया गया है 24 घंटे में सप्लाई सुचारु रूप से चालू करवा दी जाएगी। अगर काम पूर्ण नहीं हुुआ तो मोहल्ले में टैंकर से आपूर्ति की जाएगी।