फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   154 RC release of 7.3 million beneficiaries

154 लाभार्थियों को 73 लाख की आरसी जारी

Wed, 13 Jul 2016 02:18 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 13 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 खादी ग्रामोद्योग विभाग से ऋण लेकर कुटीर उद्योग लगाने के लिए कर्ज को समय से न जमा करने पर जिले के 154 लाभार्थियों के खिलाफ 73 लाख की आरसी जारी की गई है। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। औराई तहसील में सर्वाधिक 112 लाभार्थी हैं। 
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं। खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से कुटीर उद्योग, सिलाई, कढ़ाई समेत अन्य काम शुरू करने के लिए कर्ज दिया जाता है। वर्ष 1972 से लेकर 2002 तक अलग-अलग योजनाओं में ऋण लेकर काम शुरू करने वाले सैकड़ों लाभार्थियों में से 154 ने बकाया नहीं जमा किया। इसके लिए कई बार नोटिस भी भेजा गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक भदोही तहसील में 22 लाभार्थियों पर 31 लाख 63 हजार 599, ज्ञानपुर तहसील में 20 लाभार्थियों पर 24 लाख 21 हजार 630 और औराई तहसील में 112 लाभार्थियों पर 17 लाख 89 हजार 425 रुपये समेत कुल 73 लाख 74 हजार 654 रुपये बकाया हैं। पैसा न जमा करने पर विभाग ने डीएम को मामले से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर खादी ग्रामोद्योग विभाग ने 154 लाभार्थियों से 73 लाख बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी कर दिया है। राजस्व विभाग के सहयोग से लाभार्थियों से पैसे की वसूली की जाएगी। आरसी जारी होने पर ऋण लेने वाले लाभार्थियों में खलबली मच गई है। मालूम हो कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं, ज्यादातर योजनाओं में ऋण आदि लेकर लोग जमा नहीं करते। इससे संबंधित योजनाएं ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाती हैं। 
विज्ञापन

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल ने कहा कि बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी की जा रही है। राजस्व विभाग से विभाग का पैसा वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed