फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अतिक्रमण के चलते जाम में फंसे लोग

अतिक्रमण के चलते जाम में फंसे लोग

Tue, 30 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के चलते जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय का नगर ज्ञानपुर मंगलवार को भीषण जाम की चपेट में आ गया। कुंवरगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सामने से लेकर केएनपीजी कॉलेज के मुख्य गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी तरह मुख्यालय रोड और कोतवाली रोड भी जाम की जकड़न में आकर घंटों फंसे रहे। प्रचंड धूप और गर्मी में यातायात पर ब्रेक लगने से लोग बिलबिला गए।
सड़कों पर अतिक्रमण जाम की समस्या की बड़ी वजह बन चला है। सड़क तक चढ़कर अस्थायी दुकानें लगाने और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से दिक्कतें और बढ़ गई । दीवानी न्यायालय के सामने, राजा पार्क, हरिहरनाथ धाम के समीप ज्ञानपुर-भदोही मार्ग और जिला मुख्यालय रोड पर जगह-जगह लगी अस्थायी दुकानों के चलते सड़कों पर वाहनों का आवागमन कठिन हो गया है। इससे जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन के करीब साढ़े 11 बजे जाम लगना शुरू हो गया। दुर्गागंज तिराहे पर वाहनों के आड़े-तिरछे होने के कारण थोड़ी ही देर में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम वाहन आसपास की गलियों से होकर निकलने लगे। लेकिन, जिन्हें जानकारी नहीं थी वे जाम में उलझकर चिलचिलाती धूप में बेहाल होते रहे। डेढ़ बजे के बाद तक वाहन जाम में फंसकर रेंगते रहे। जाम हटाने में पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा। ठेले-खोमचे, दो पहिया और ऑटो जैसे वाहनों की जकड़न के कारण नगर की सड़कें दिन में अस्तित्व के लिए जूझती दिखाई देती हैं। ऑटो चालक सड़कों पर ही वाहन खड़ेकर सवारियों का इंतजार करते हैं। ठेले वाले सड़क पर ही ठेला खड़ा कर देते हैं। 44 डिग्री तापमान में दुर्गागंज तिराहे से लेकर शीतल पाल तिराहे के आगे तक वाहनों की लंबी लाइन में लोग उबल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed