{"_id":"5cb22d5cbdec2213ee5d5917","slug":"151555180892-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाचवीं तक मान्यता, इंटर तक कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाचवीं तक मान्यता, इंटर तक कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षा माफियाओं के चक्रव्यूह को तोड़ने में शिक्षा महकमा फेल होता दिख रहा है। पांचवीं से आठवीं तक की मान्यता लेकर शिक्षा माफिया हाईस्कूल-इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अटैचमेंट के सहारे स्कूलों का संचालन कर सरकारी राजस्व का नुकसान कर रहे हैं।
जिले में 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अलावा करीब सात सौ मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित है। 12 जनवरी को लखनों में स्कूल वैन हादसा होने के बाद 100 से अधेिक स्कूलों को पांचवीं और आठवीं की नई मान्यता दी गई। इस दौरान शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई भी किया लेकिन धीरे-धीरे मामला ठंडा हो गया। शिक्षा माफिया पाचवीं से आठवीं की मान्यता लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी ऐसे स्कूलों के संचालन पर न तो कोई सख्ती कर रहा है और न ही कार्रवाई। जिससे बेरोकटोक संचालक एडमिशन ले रहे हैं। ज्ञजानपुर से सटे जद्दूपुर तो अभोली इलाके में कई ऐसे विद्यालयों का संचालन हो रहा है। संचालक अभिभावकों से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए मोटी रकम भी वसूल रहे हैं। ऐसे स्कूलों के संचालन के खिलाफ डीएम और डीआईओएस से भी शिकायत की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि कुछ स्कूलों की शिकायत मिली है। उन्हें चिन्हित किया जा चुका है। चुनाव के बाद कार्रवाइ की जाएगी।