फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राम जन्म की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर

राम जन्म की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर

Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
राम जन्म की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर
घोसिया। राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे श्रीरामकथा के चौथे दिन शनिवार को कथावाचक राघवाचार्य जी महाराज ने रामजन्म की कथा सुनाई। कहा कि अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम का जन्म होने से वह दिन माह भर का हो गया।
विज्ञापन

कहा कि भगवान सूर्य ने सोचा कि हमारे कुल में भगवान प्रकट हुए हैं और उनका दर्शन करने के लिए सूर्य भगवान अयोध्या एक माह तक रूक गए। गुरू वशिष्ठ ने नामकरन के दौरान कहा कि जो सब जीवों को आनंद प्रदान करें उनका नामकरण राम हुआ। जो राम प्रेम से भक्तों का हृदय भर दें उनका नाम भरत रखा। सुमित्रा कुमार का नामकरण करते हुए कहा कि जिसका मन अपने लक्ष्य में लगा हो उसका नाम लक्ष्मण जो शत्रु का नाश करे उनका नाम शत्रुघ्न हुआ। जिन भक्तों का भगवान से प्रेम हो जाए, उससे प्रिय संसार में दूसरा कोई नहीं हो सकता। कथा को सुनकर लोग भावविभोर हो गए। इस मौके पर माता प्रसाद दूबे, विनोद बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, नरेंद्र बरनवाल, पिंटू पांडेय, अंजनी शुक्ला, लल्लेराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed