फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेनों की लेटलतीफी का जारी

ट्रेनों की लेटलतीफी का जारी

Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी का जारी

विज्ञापन
भदोही। ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को डाउन अर्चना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां दो से पांच घंटे देरी से चलीं वहीं डाउन पंजाब मेल का परिचालन रद रहा। इसके चलते यात्रियों को ठंड में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घने कोहरे को देखते हुए रेलवे द्वारा वाराणसी-जंघई रूट पर पहले ही जनता एक्सप्रेस और वीपीएल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया है। चल रही ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल नहीं चली। इसके चलते बहुत से रेलयात्रियों को आरक्षित टिकट वापस लौटाने पड़े। जम्मू तवी से राजेंद्र नगर को जाने वाली अप अर्चना एक्सप्रेस पूरे पांच घंटे के विलंब से आई जबकि डाउन बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियां दो से तीन से घंटे के विलंब से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed