{"_id":"5c1150ddbdec2241950dd07e","slug":"151544638685-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरियावां जच्चा-बच्चा केंद्र में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरियावां जच्चा-बच्चा केंद्र में लगी आग
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। अभियां स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से कागजात, रजिस्टर और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। बगल के कमरे में सो रही एएनएम ने शोर मचाकर आग लगने की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
अभियां में सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र है। यहां क्षेत्र की महिलाएं और बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। मंगलवार को देर रात किसी समय केंद्र के एक कमरे में आग लग गई। इससे सामान धू-धू कर जलने लगे। आग इतनी विकराल थी कि भवन की दीवार चटक गई और धुआं बाहर निकलने लगा। बगल के कमरे में सो रही एएनएम मंजू सिंह को धुएं से आग लगने की भनक लगी। उसने उठकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू हो गया। लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एएनएम के मुताबिक आग लगने से कागजात, पासबुक और अन्य जरूरी सामान जल गए। ग्राम प्रधान राजेश मौर्या ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर रात में गहमागहमी की स्थिति हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने अगलगी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई।