फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हैरत अंगेज करतब देख दंग रह गए लोग

हैरत अंगेज करतब देख दंग रह गए लोग

Tue, 25 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
हैरत अंगेज करतब देख दंग रह गए लोग
गोपीगंज। नगर के सराय मोहाल मे अखाड़ा धूम खां की ओर से शहीदाने कर्बला की याद में तीजा पर सोमवार को शाही मस्जिद के पास आयोजित लकड़ी प्रतियोगिता मे दर्जन भर अखाड़ेदारो ने शिरकत कर फन ए सिपहगिरी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस दौरान जुटी भीड़ या हुसैन की शदाए बुलंद कर हौसला आफजाई करती रही। नगर में सराय मोहाल स्थित शाही मस्जिद में सुबह कुरआन ख्वानी और फातिहा के बाद दिन मे लंगर जारी किया गया। इस मौके पर लकड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी मिर्जापुर, कछवा के साथ डेरवां, गिराई पावर हाउस, अली नगर, भगवतपुर और सराय मोहाल के खिलाड़ियों ने लाठी बाना बनेटी, तलवार, गड़ासा भाला जैसे हथियारों की जुगलबंदी कर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन कर उपस्थित भीड़ को दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया। दर्शक दीर्घा में जुटे लोग या हुसैन की सदाए बुलंद कर हौसला बढाते रहे। इसके पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाददास गुप्ता और इंजीनियर नदीम खान ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अखाड़ेदार मोहम्मद हनीफ और अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर पालिका अध्यक्ष और समाजसेवी इंजीनियर का स्वागत किया। समापन पर खिलाड़ियों के साथ उनके उस्तादों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पिंटू राइन पप्पू फारुखी, झब्बू हाशमी, मुमताज, चाद बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed