{"_id":"5af5e9a94f1c1bcf408b4829","slug":"151526065577-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। इलाहाबाद में गुरूवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। शुक्रवार को तहसील में बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्धिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि अधिवक्ता सुरक्षित नहीं रह गए हैं। घर से न्यायालय और न्यायालय से घर पहुंचना जाम हथेली पर रख कर जाना पड़ रहा है। अपराधी पकड़े नहीं जाने से उनका मनोबल बढ़ रहा है। बैठक में अधिवक्ता कीमौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री को पत्रक भेजने का निर्णय लिया गया जिसमे हत्यारोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में सर्वेश पाल, अशोक दूबे, महेंद्रनाथ बिंद, नंदलाल राय, भरतलाल यादव, रोहित कुमार पांडेय, विनय कुमार गौतम, अंकित कुमार पांडेय, बरसाती लाल, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन