{"_id":"5a720e474f1c1ba2268b7ab2","slug":"151517424199-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 30 स्कूल मॉडल बनेंगे, हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 30 स्कूल मॉडल बनेंगे, हुआ चयन
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पहले चरण में जिले के छह ब्लॉकों में बने 30 मॉडल स्कूलों की तरह दूसरे चरण में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल बनाने के लिए 30 विद्यालयों का चयन किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी ने बैठक कर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच विद्यालय का निर्माण होना है। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि 14वें वित्त से स्कूलों का कायाकल्प बदला जाएगा। उन्होंने सभी बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि जिस तरीके से पहले चरण के 30 स्कूलों को मॉडल बनाया गया है उसी तरह दूसरे चरण के स्कूल बनेंगे। ज्ञानपुर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय चककलूटी, चितईपुर, गणेशरायपुर, सम्हई, भुपतपट्टी, सुरियावां में प्राथमिक विद्यालय पुरेगडे़रिया, लालीपुर, अबरना, मोढ़ स्टेशन, भॉत, भदोही में प्राथमिक विद्यालय दत्तीपुर, हरिचंदनपुर, पल्हैया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर, हरिचंदनपुर, डीघ में प्राथमिक विद्यालय बिछियां, भगवानपुर चौथार, सरायजगदीश, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलसीपट्टी, गोधना, अभोली में प्राथमिक विद्यालय बैरीबोझ, ख्यौखर,हरिदुआ, गोपलहां, भंडा, औराई में प्राथमिक विद्यालय सायर,सेउर, अहिमनपुर, खरगपुर और लक्षमणिया शामिल है। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन