फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एसपी कार्यालय पर भाजपा विधायक का धरना

एसपी कार्यालय पर भाजपा विधायक का धरना

Tue, 15 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर भाजपा विधायक का धरना
एसपी कार्यालय पर भाजपा विधायक का धरना
ज्ञानपुर (भदोही)। भाजपा के औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर सोमवार को एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ भदोही सीओ और एसडीएम ने अभद्रता की। उन्होंने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की। विधायक की मांग पर डीएम ने मामले की जांच एडीएम और एएसपी को सौंप दी।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। आरोप था कि भदोही के धौरहरा में एक जमीन के विवाद में उनका कार्यकर्ता पैरवी करने के लिए गया। दोनों अधिकारियों की ओर से कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा इसेे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद डीएम विशाख जी ने एएसपी और एडीएम को मामले की जांच करने को कहा तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान विधायक के धरने को लेकर जिले की सियासी गरमी बढ़ी दिखी।
विज्ञापन

घटनाक्रम में भदोही कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव की दो सगी बहनों ने गत दिनों डीएम से शिकायत की थी कि उनके घर के सामने रास्ते में एक भाजपा नेता नेे हैंडपंप लगवाया है और उसमें सबमर्सिबल पंप लगा दिया है। डीएम के निर्देश पर सीओ भदोही परमहंस मिश्र और एसडीएम आशीष कुमार ने जांच की। जांच के बाद उक्त हैंडपंप से सबमर्सिबल हटा दिया गया। जिसके बाद से ही विवाद बढ़ा। एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि मामले की जांच एएसपी और एडीएम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed