फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15127 Banaras-New Delhi KV Express will be canceled today

Bhadohi News: आज रद्द रहेगी 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस

Tue, 04 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
15127 Banaras-New Delhi KV Express will be canceled today
भदोही। प्रयागराज में महाकुंभ के कारण प्रयागराज आने जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा। सोमवार को तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर चलाया गया। सोमवार को बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस के रद्द रहने से यात्रियों की और फजीहत बढ़ गई। बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली सोमवार की केवी एक्सप्रेस को भी रद कर दिया गया।
विज्ञापन

महाकुंभ के बाद भदोही से प्रयागराज की ओर आने-जाने 15119-20 सारनाथ एक्सप्रेस, 15017-18 काशी एक्सप्रेस और 11071-72 कामायनी एक्सप्रेस को प्रयागराज जाने दिया गया। इससे ये तीनों ट्रेनें भदोही होकर नहीं गईं। इसी बीच यात्रियों की परेशानी तब और बढ़ गई जब लोगों को पता बनारस-देहरादून जनता और जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गईं। सोमवार को देरी से चलने वाली ट्रेनों में 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 8 घंटे विलंब से भदोही आई। देरी से आने के कारण वापसी में इस ट्रेन को बनारस से 5 घंटे देरी से चलाने का निर्णय लिया गया। आज सुबह नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटे देरी से भदोही पहंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed