फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15127 Banaras-New Delhi KV Express was cancelled

Bhadohi News: रद्द रही 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस

Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
15127 Banaras-New Delhi KV Express was cancelled
भदोही। ठंड और शीतलहर के बीच भदोही-जंघई रेलमार्ग पर मंगलवार को बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा मंगलवार को इस रूट पर दौड़ने वाली कई ट्रेनें दो घंटे से लेकर 9 घंटे तक विलंब से चलीं।
विज्ञापन

घने कोहरे और ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा केवी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस के रद्द रहने से यात्री परेशान हो उठे। बहुत से यात्री जिनके आगे के टिकट हैं, वे भी पसोपेश में हैं कि ट्रेन कहीं रद्द न हो जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को देहरादून से बनारस को आने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द्द्द रहने से बुधवार को यह ट्रेन भदोही नहीं आएगी। मंगलवार को इस रूट पर लेट आने वाली ट्रेनों में 15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे विलंब से चल रही थी, जबकि 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 5.20 घंटे, 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस 3.10 घंटे, 15120 देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस 3 घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 3 घंटे, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहुंचीं या विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed