{"_id":"5f8f2b3f8ebc3e91b537db46","slug":"150-cases-of-english-liquor-recovered-from-tanker-bhadohi-news-vns5540189151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पा के टैंकर से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पा के टैंकर से 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
लालानगर। पानी के टैंकर में भरकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है। प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर चकपड़ौना के समीप पुलिस ने टैंकर को पकड़कर तलाशी ली तो उसमें 150 पेटी शराब पकड़ी गई। साथ ही एक बोलरो भी पुलिस ने बरामद किया है। वाहनों और शराब की कीमत 21.50 लाख बताई गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब बिहार चुनाव में खपाने के लिए जा रही थी।
गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि वह टीम के साथ कौलापुर में राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर राजमार्ग किनारे ट्रैक्टरयुक्त पानी के टैंकर को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की गई तो टैंकर के अंदर छुपा कर रखी गई लगभग 10 लाख रुपये की 150 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई तभी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भागने में सफल हो गया। टैंकर के पास ही खड़ी बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। चर्चा रही कि राजमार्ग पर मादक पदार्थों की तस्करी का रवैया बदलकर तस्कर अब निर्माण कार्यों में प्रयुक्त हो रहे पानी के टैंकरों और लग्जरी वाहनों की ढुलाई करने वाल ट्रेलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक-दूसरे सीमाओं को पार कराने के लिए तस्करों का अतिरिक्त गिरोह महंगी कारों, एसीयुक्त वाहनों में सवार होकर आगे-आगे चलते हैं जो वाहन चालकों को पुलिस की हर गतिविधियों को बताकर आगे बढ़ते हैं। जब कभी मामला फंसता है तो खेवनहार महंगे वाहनों को छोड़कर भाग जाते हैं। सवाल खटक रहा है कि जब तस्करी का खेल हरियाणा और दिल्ली, पानीपत, पंजाब से हो रहा है तो दर्जन भर से अधिक पड़ने वाली सीमाओं से मादक पदार्थ आगे की ओर कैसे बढ़ाए जा रहे हैं।