फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 Sakhi booths made, half the population commanded

15 सखी बूथ बने, आधी आबादी के हाथ कमान

Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
15 Sakhi booths made, half the population commanded
लोकतंत्र के महापर्व में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। यहां ईवीएम से लेकर रायफल तक महिला कर्मी ही संभालेंगी।
विज्ञापन

सात मार्च यानि मंगलवार को जिले में 710 मतदान केंद्रों के 1375 बूथों पर पर वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और महिलाओं को अधिक संख्या में बूथों पर लाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सखी बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से औराई, ज्ञानपुर और भदोही विधानसभा में पांच-पांच सहित कुल 15 सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्यों तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। महिलाएं ही बूथ पर अंगुली में स्याही का निशान, महिला पुलिसकर्मी मतदाताओं को लाइनों में खड़ा भी कराएंगी। मतदान के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो उपद्रवियों को भी संभालना होगा। पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी व अन्य समस्त स्टॉफ महिलाएं ही होंगी। ज्ञानपुर नगर के जिला पंचायत कार्यालय में बने सखी मतदान केंद्र पर रविवार को शाम तक महिला सुरक्षाकर्मी और पीठासीन, मतदान अधिकारी भी पहुंच गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे पांच-पांच सखी बूथ बनाए गए हैं। सखी बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती से चुनाव में अन्य महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा। इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। यहां महिला कार्मिक ही तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed