फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 days have passed, waiting for farmers to come to 10 out of 33 centers

Bhadohi News: 15 दिन बीता, 33 में से 10 केंद्रों पर किसानों के आने का हो रहा इंतजार

Wed, 15 Apr 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
15 days have passed, waiting for farmers to come to 10 out of 33 centers
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। एक पखवारा गुजर गया है, लेकिन 33 में अब भी 10 केंद्रों पर किसानों का इंतजार हो रहा है। पहले बोरे की दिक्कत ने परेशानी बढ़ाई तो अब फार्मर रजिस्ट्री के नए पेच ने विभाग से लेकर किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। हालत यह है कि अब तक 51 किसानों से 20 हजार 135 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 और भारतीय खाद्य निगम का एक सहित 33 क्रय केंद्र संचालित हैं। 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो गई है। चार मार्च को गोपीगंज के मंडी में डीएम शैलेष कुमार ने अभियान का शुभारंभ कराया। धीरे-धीरे 15 दिन बीत गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के केंद्रों को छोड़कर शेष अन्य केंद्रों की हालत ठीक नहीं है। अब तक हुई खरीद में 80 फीसदी खाद्य विभाग के केंद्रों पर ही खरीद हुई है। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण शुरूआत में बोरे की दिक्कत हुई, लेकिन शासन के निर्देश पर कोटेदारों से बोरा लेने से यह समस्या तो दूर हो गई। अब फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों से खरीद नहीं होने के आदेश ने परेशानी बढ़ा दी है। जंगीगंज क्रय केंद्र पर सोमवार को सुधवैं निवासी किसान सकल नारायण सिंह और बैरीबीसा निवासी चन्द्रमणि दुबे ने गेहूं विक्रय किया। कारपेट सिटी में पांच किसान शेषधर मौर्य, निर्मला देवी, रमेश मौर्य निवासी राघोपुर, बाबूराव यादव और साहिल कुमार यादव निवासी अहरा से खरीद की गई। क्रय केंद्र प्रभारी अनुपमा मिश्रा ने किसानों का स्वागत किया। कोटे की दुकान से आई 61,500 बोरी : जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक बोरे की समस्या थी, लेकिन शासन के निर्देश पर कोटे की दुकान से बोरियां मंगाई जा रही हैं। अब तक 123 गांठ बोरी केंद्रों पर भेजा गया है। एक गांठ में 500 बोरी रहती है। इस हिसाब से 61500 बोरियां मंगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed