फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 crore will be spent on 173 roads of the district

जनपद की 173 सड़कों पर खर्च होंगे 15 करोड़

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 crore will be spent on 173 roads of the district
कालीन नगरी में गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत और उनके नवीनीकरण की कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। इसके साथ ही अब जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। जिले में कुल 15 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर सड़क मरम्मत का काम होना है। इसमें गड्ढामुक्ति और नवीनीकरण दोनों शामिल है। जिन सड़कों पर काम कराया जाना है, उनकी संख्या 173 है। लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवा रहा है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मंगाए गए थे। उसी प्रस्ताव के तहत काम कराए जाएंगे। करीब 177 किलोमीटर सड़कों के कायाकल्प की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत 57 लाख की लागत से करीब 64.47 किलोमीटर की 60 सड़कें गड्ढामुक्त की जाएंगी। साथ ही 1361.68 लाख रुपये से 138 किलोमीटर 113 सड़कें बनाई जाएंगी। उनका यह भी कहना है कि 30 जून तक गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाना है, जबकि सड़कों की नवीनीकरण के लिए दिसंबर तक का समय है। बारिश के दिनों में सड़क निर्माण का काम प्रभावित होता है, इसलिए नवीनीकरण के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि सड़कों के लिए तीन करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जून तक सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed