{"_id":"5c6064d3bdec224a415dc5c9","slug":"141549821139-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खुले प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए खुले प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अब इलाके में भी निशुल्क सिलाई कढ़ाई और पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुधा अमृतम वेलफेअर सोसायटी की ओर से लक्षापुर बाजार में केंद्र में प्रशिक्षण की शुरूआत रविवार को किया गया। इस दौरान आए अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किए।
सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी लक्षापुर बाजार में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सचिन तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी देश आगे नहीं बढ़ेगा। संगठन के अध्यक्ष विवेक राठौर ने आभार जताते हुए केंद्र को बढ़ावा देने की अपील की। सोसायटी की सचिव शिल्पी सिंह ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि देश भी सशक्त बने। कोई भी प्रशिक्षण केंद्र शुल्क लेकर महिलाओं को सशक्त नहीं बना सकता। इसलिये सोसायटी निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग का प्रशिक्षण देगी और कक्षा पांच तक के बच्चों को कोचिंग के रूप में नि: शुल्क शिक्षा भी दी जाएगी। इस मौके पर योगाचार्य विजय श्रीवास्तव, डॉक्टर सुनीता सिह, प्रधान राकेश सिंह, सन्तोष यादव, मुकुल सिह, अवधेस सिह, अब्दुल, अनिल सिंह, केशव आदि मौजूद रहे।