फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   संविधान के मूल भावना का हनन कर रही बीजेपी

संविधान के मूल भावना का हनन कर रही बीजेपी

Sun, 03 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
संविधान के मूल भावना का हनन कर रही बीजेपी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को ज्ञानपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें संविधान के मूल भावना का हनन करने पर नाराजगी जताई गई। भाजपा को एससी और ओबीसी विरोधी बताया गया।

संगठन के अश्वनी कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण सवर्णों को देकर संविधान के मूल भावनाओं का हनन कर रही है। एससी और ओबीसी को अब तक पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिला और उसके पहले ही सवर्णों को आरक्षण दिया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास का नारा सिर्फ दिखावा है। देश की जनता सब समझ चुकी है, आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। यूनिवर्सिटी में 13 प्वाइंट रोस्टर को खत्म किया जाए जबकि आरक्षण को भी रद्द करें। आगामी चुनाव को ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से कराने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इस मौके पर सुशील कुमार, जयराम गौतम, नब्बूलाल, रामचरण यादव, राज नारायण, मुसई राम, उपेंद्र यादव, सियाराम, गिरजाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed