फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आक्रोशित लोगों ने रोका अप पैसेंजर ट्रेन,हड़कंप

आक्रोशित लोगों ने रोका अप पैसेंजर ट्रेन,हड़कंप

Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने रोका अप पैसेंजर ट्रेन,हड़कंप

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग स्थित ककराही रेलवे क्रासिंग संख्या 38ए पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रैक खराब होने पर दो बाइकों पर सवार तीन महिलाओं समेत तीन लोग गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए और आक्रोशित लोग मंडुआडीह से प्रयागराज जा रही 55127 अप पैसेंजर ट्रेन को रोक कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। गेटमैन की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी के समझाने-बुझाने के बाद ही लोग शांत हो सके।
बताया जाता है कि मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे बाइक सवार सूरज मिश्रा 25 वर्ष, शोभा मिश्रा 40 वर्ष पत्नी राजेश मिश्रा, मुन्नी पांडे 45 वर्ष पत्नी प्रदीप पांडेय निवासी बाढ़-पटना जो ज्ञानपुर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। खराब रेलवे ट्रैक में फंसकर बाइक फिसल जाने से तीनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्का चोट लगने से संभले सूरज मिश्रा ने इसकी सूचना चौकी पुलि स को दी गई। जहां दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना से नाराज क्षेत्रीय नागरिकों ने वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रही 55127 मडुवाडीह इलाहाबाद सवारी गाड़ी को रोककर विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया गया। आरोप लगाया जाता रहा कि उक्त क्रासिंग पर पिछले काफी दिनों से रेलवे ट्रैक खराब होकर आवागमन कर रहे लोगों के लिए घातक बना हुआ है। बावजूद इसके मेंटनेस का कार्य देख रहे रेलपथ निरीक्षक ज्ञानपुररोड तथा माधोसिंह मामले को टाल कर कि सी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। जबकि तैनात गेटमैन को भी मामले से अवगत कराया जा चुका है। 3.50 बजे पहुंची ट्रेन को 4.20 बजे पुलिस के समझाने के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। इसको लेकर जहां स्टेशन कर्मियों की भी सांस अटकी रही। तो वहीं गेट जाम रहने से मिर्जापुर मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा काफिला भी लग जाने से आवागमन प्रभावित रहा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ज्ञानपुररोड महानंद का कहना रहा कि ट्रेन रोकने की सूचना पर मंडलीय अधिकारियों अवगत कराया दिया गया था। हालांकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थी 20 मिनट और विलंब हुई।
विज्ञापन


डीआरएम तक पहुंचा मामला
गोपीगंज। गेट संख्या 38ए ककराही पर पैसेंजर ट्रेन को रोककर विरोध-प्रदर्शन और ट्रैक की खराबी व सड़क की बदहाली का मामला जब डीआरएम वाराणसी मंडल एसके झा के पास पहुंचा तो वह एक बारगी अपने अधीनस्थों की कार्यप्रणाली को लेकर पसोपेश में पड़ देखवाने का भरोसा दि या। रेलपथ निरीक्षक ज्ञानपुररोड और चीफ निरीक्षक माधोसिंह से जवाब तलब कर कार्रवाई का भी आश्वासन दि या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed