भदोही। भदोही गैस एजेंसी में बुधवार को उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एजेंसी संचालक ने एजेंसी आने वाले ग्राहकों को माला पहनाकर और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इसके अलावा उज्जवला योजना के दस लाभार्थियों को ईंधन बुकिंग पर छुट भी दी गई। एजेंसी संचालक डा.विनोद कुमार सोनकर ने ग्राहकों को आज के दिन उपभोक्ता दिवस मनाए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज एजेंसी आने वाले ग्राहकों का स्वागत सत्कार भी किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता भगवान का स्वरूप होता है। किसी विशेष दिन नहीं बल्कि साल के 365 दिन उनका सम्मान होना चाहिए। आज के दिन उज्जवला योजना के 10 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें सिलेंडर बुकिंग में छूट प्रदान की गई। इस मौके पर गोष्ठी में उन्होंने ग्राहकों को सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। खाना बनाते समय सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया। समय समय पर गैस पाइप की जांच करने का भी सुझाव दिया। बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए अब ट्राली मैनों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। गोष्ठी में कलावती देवी, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, रिजवान अहमद, दयाशंकर सिंह, मो.आरिफ, कन्हैया लाल यादव, जलालुद्दीन कुरैशी, ममता देवी, शीला देवी, शाहिन बेगम, अशोक सिंह, छोटे लाल, बरसाती पटेल, मोती लाल, सलीम खां, तौसीफ अहमद, मिठाई लाल गुप्ता आदि रहे।