{"_id":"5c15467bbdec2253eb29fbfe","slug":"141544898171-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को नगर स्थित काली माता मंदिर में हुई। बैठक में 16 दिसंबर को प्रयागराज में पीएम के कार्यक्रम में सहभागिता पर विचार विमर्श किया गया। जिला महामंत्री लालता सोनकर ने कहा कि सुबह 8 बजे नईबाजार ईदगाह से दो बस, उत्तर फटका से एक बस रवाना होंगी। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने बताया कि भदोही और नईबाजार में कुल 11 सेक्टर हैं। भदोही के रजपूरा, पकरी तिराहा, नेशनल स्कूल तिराहा, इंदिरामिल चौराहा, घमहापुर बाइपास, विवेकानंद चौराहा, धौरहरा, अजीमुल्लाह चौराहा, मामदेवपुर से बसें सुबह रवाना होंगी। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज चलने का आह्वान किया गया। बैठक में व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप गुप्ता, दीना सोनकर, शिवकुमार सोनकर, विनय उमर, विनोद तिवारी, राजन सोनकर, अलगू सोनकर, राजीव मोदनवाल, अमित सोनकर, सौरभ सोनकर, विनोद कुमार, बबलू सोनकर, धर्मवीर, धर्मेंद्र कुमार, संतोष गौतम, अमृत लाल गौतम, राजेश गौतम, बच्चन गौतम आदि मौजूद रहे।