फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नारी ेशक्तीकरण के लिए ठोस कम उठाएं

नारी ेशक्तीकरण के लिए ठोस कम उठाएं

Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
नारी ेशक्तीकरण के लिए ठोस कम उठाएं

विज्ञापन
ज्ञानपुर। नारी सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया।

समिति का अध्यक्ष डीएम खुद रहेंगे। इसके अलावा एसपी, सीडीओ, सीएमओ, बीएसए, डीपीओ, प्रोबेशन अधिकारी, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, डीडी कृषि, डीपीआरओ को सदस्य नामित किया गया। डीएम ने कहा कि समिति के सदस्यों का दायित्व है कि सकुशल संचालन करें। नारी सशक्तीकरण की नीतियों एवं योजनाओं का सही क्रियान्वयन करें। 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे सीएम इसका शुभारंभ करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में इसका लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण का समावेश होगा। अधिकारियों से कहा कि ब्लॉक स्तर पर अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के मद से इसे संचालित किया जाएगा। महिला कांस्टेबल, महिला अध्यापक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से बातचीत करेंगी। मौके पर एसपी राजेश एस, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा, बीएसए अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed