फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जैविक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी

जैविक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी

Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को ज्ञानपुर विकास खंड के रमईपुर गांव में कृषक गोष्ठी एवं मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया।

अध्यक्षता कर रहे उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी तभी होगी जब कम लागत के बाद अधिक उत्पादन होगा। किसानों को फसलों का अच्छा दाम मिलेेगा। इसके लिए किसानों को परंपरागत खेती से हटकर चना, मटरा, मसूर, सरसों आदि की खेती करनी चाहिए। जैव उर्वरक का प्रयोग करने से लागत कम आने के साथ ही उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। बुवाई के दौरान कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। किसानों से अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। कृषि विशेषज्ञ राम कुबेर यादव ने कहा कि गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है। किसान मृदा परीक्षण के आधार पर बुवाई करें। अच्छी प्रजाति के बीज की बुवाई कर 21 से 25 दिनों में पहली सिंचाई करें। कृषि विशेषज्ञ रामेश्वर सिंह ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हरी खाद, कंपोस्ट और जैविक खाद के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। प्रगतिशील किसान अरविंद मौर्य ने मिर्च की खेती के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में बेहतर जवाब देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर कमला यादव, राजकुमारी, रामअकबाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed