फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सराफा कारोबारी के दो मंजिला मकान में धमाका, ऊपरी तल उड़ा

सराफा कारोबारी के दो मंजिला मकान में धमाका, ऊपरी तल उड़ा

Thu, 01 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारी के दो मंजिला मकान में धमाका, ऊपरी तल उड़ा
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र की बैदा बाजार में मंगलवार की रात करीब एक बजे सराफा कारोबारी के दो मंजिले मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। इससे मकान का ऊपरी तल ध्वस्त हो गया। छत और दीवारें धराशायी हो गईं। हादसे में कमरे में सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए। पत्नी झुलस गई, और पति मलबे में दबकर जख्मी हो गया। दोनों को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पत्नी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, घरवालों के मुताबिक गैस रिसाव के बाद आग लगने से विस्फोट हुआ। बैदा बाजार निवासी दयाशंकर जायसवाल पुत्र स्व. जमुना प्रसाद जायसवाल सराफा कारोबारी हैं। उनका बैदा में करीब 90 फीट लंबा दो मंजिला मकान है, जिसमें दयाशंकर का 10 सदस्यीय परिवार रहता है। मंगलवार की रात अचानक तेज धमाके के साथ मकान के ऊपरी तल का पूरा हिस्सा उड़ गया। इससे दयाशंकर का पुत्र संजय जायसवाल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी अर्चना (26) झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए भदोही के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिवार के बालक जय (डेढ़ वर्ष), नव्या (ढाई वर्ष) विवेक (11) भी मलबे के नीचे दब गए थे लेकिन उन्हें चोटें नहीं आईं। वहीं, तेज धमाका और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घबरा गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों पर भी उसका असर पड़ा। पड़ोसी राजू जायसवाल की गाय भी मलबे के नीचे दबकर घायल हो गई। दूसरे पड़ोसी सुभाष जायसवाल के मकान की तरफ ध्वस्त दीवार का काफी हिस्सा लटक गया है, जिससे खतरा बना हुआ है। दयाशंकर ने बताया कि पूरा परिवार में अंदर सोया हुआ था। अचानक तेज आवाज के साथ दूसरी मंजिल का पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। उधर, घायल संजय ने बताया कि रसोई घर से गैस की महक आ रही थी। मेरी पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह झुलस गई और गैस के दबाव से विस्फोट हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश एस और एएसपी डॉ. संजय कुमार मौके पहुंचे। मिर्जापुर से डॉग स्क्वॉड और रामनगर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। अधिकारियों के साथ दोनों दस्तों ने जांच-पड़ताल की, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से के रुक-रुक कर गिरने के कारण अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed