{"_id":"5a5fa64e4f1c1b61268b4efc","slug":"141516217934-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्राउंड संचालकों को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्राउंड संचालकों को दी हिदायत
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने नगर में संचालित पैथालाजी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी। जांच के दौरान दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रजिस्टर और रखरखाव की जांच की गई।
एसडीएम ने कहा कि पैथालाजी की अनियमितताएं नहीं चलेंगी। जिसका पंजीकरण हो वही पैथालाजी खोल सकता है। एक पैथालाजी में मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस संबंध में डीएम को विस्तृत रिपोर्ट भेजने की बात कही। छानबीन में रजिस्टर भी अपडेट नहीं होने को उन्होंने गंभीरता से लिया। सख्त हिदायत दी कि हर रोगी की विस्तृत जानकारी रजिस्टर पर अंकित करें। रजिस्टर पर रोगी का पता और संपर्क नंबर भी अनिवार्य रूप से लिखने की हिदायत दी। निरीक्षण में जिले के उप जिला कुष्ठ अधिकारी प्रभात कुमार व जिला परामर्श कुष्ठ अधिकारी विनोद मिश्र भी शामिल रहे।