{"_id":"59a1c6e34f1c1b83108b4819","slug":"141503774435-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों का बनाया गया आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों का बनाया गया आधार कार्ड
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नौनिहालों का बनाया गया आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। तहसील परिसर में शनिवार को आधार मेला का आयोजन किया गया। इसमें नौनिहालों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों का आधार कार्ड बनाया गया। साथ ही जिनके आधार कार्ड में त्रुटियां थीं, उनका संशोधन भी किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मेले में भीड़ उमड़ी।
जिला प्रशासन ने सीएससी संस्था के माध्यम से ई-गवर्नेंस के तहत आधार मेला आयोजित कराया था। यह मेला विशेषकर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वालों बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए आयोजित किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से बीएसए कार्यालय के दो समन्वयकों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की ड्यूटी मेले को कराने के लिए लगाई गई थी। जिला समन्वयक राजकुमार तिवारी और अतुल कुमार भारतीय की देखरेख में बच्चों और अन्य लोगों का आधार कार्ड बनाया गया। मेले में आधा दर्जन आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें लगाई गईं थीं। आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि सरकार ने अनेक योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चोें के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृति पाने के लिए आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया गया है। आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए इसे बनवाने के लिए रोज आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। मेले के दौरान सीएससी के विनय कुमार शर्मा, अली मिर्जा, अजीत यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।